उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या मामले के में एक और आरोपी कलवा को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि कलवा वही शख्स है जिसने हिंसा फैलने के बाद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से वार किया था. कलवा हिंसा के दौरान मुख्य आरोपी प्रशांत नट के साथ मौके पर मौजूद था. उसे स्याना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है.
इसके पहले पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी प्रशांत नट को भी गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे सीजेएम कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.
मालूम हो कि प्रशांत ने इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनकर उनकी आंख के पास गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के दो चश्मदीदों ने भी इंस्पेक्टर को गोली मारने में प्रशांत की पहचान की थी. वहीं, एसआईटी अब भी इस मामले से जुड़े कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.
कैसे हुई थी इंस्पेक्टर की हत्या...
प्रशांत ने खुलासा किया था कि हिंसा के दिन इंस्पेक्टर पहले घायल हो गए थे, क्योंकि पत्थरों से उन पर हमला किया गया था. हिंसा में मारे गए सुमित ने कई लोगों के साथ इंस्पेक्टर को खेत में दौड़या था. इसके जवाब में इंस्पेक्टर ने फायर किया तो गोली सुमित को जा लगी. उसके बाद इंस्पेक्टर को पीछे से प्रशांत ने पकड़ा और फिर उन्हीं की पीस्टल छीन कर गोली मार दी थी, पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार करने के बाद घटना की जगह ले जाकर सीन को रिक्रिएट भी किया है.
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के माह में बुलंदशहर के चिंगरावटी पुलिस चौकी पर भीड़ की हिंसा के बाद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी. भीड़ के इस हमले में इंस्पेक्टर सुबोध के अलावा एक अन्य युवक की मौत हो गई थी. इस हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसआईटी की टीम हिंसा की घटना की जांच कर रही है.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और 'हिटमैन' रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नए साल पर 3 जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना चुका है. दरअसल, रोहित शर्मा और रीतिका सहदेह के घर नन्ही पारी आई है. रोहित की वाइफ रीतिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है.
रोहित भारत के लिए रवाना हो गए. हालांकि रोहित 8 जनवरी को वापस ऑस्ट्रेलिया आ जाएंगे. वनडे के उप-कप्तान रोहित कंगारुओं के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली 3 वनडे की सीरीज में खेलेंगे. BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है. साथ ही दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड ने रोहित को पिता बनने पर बधाई दी है.
रोहित की जगह सिडनी में शुरू हो रहे आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, जिन्हें बीसीसीआई ने आखिरी दो टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में चुना था. हार्दिक पंड्या शानदार फॉर्म में हैं और काफी समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं.
बता दें कि रोहित शर्मा और रितिका की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी. रोहित ने वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की टेस्ट टीम में वापसी की थी. रोहित के लिए साल 2018 बेहद शानदार रहा. इस दौरान उन्होनें वन डे क्रिकेट में 73.57 की औसत से कुल 1030 रन बनाए. जबकि टी 20 में 36.87 की औसत से कुल 590 रन बनाए. इसमें दो शतक भी शामिल हैं.
No comments:
Post a Comment